Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हो रही है। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को दूसरे युवक की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता को पीटने का है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो मुंबई का है। अप्रैल 2026 की शुरुआत में अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया था। इस मामले के वीडियो को बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा का मामला बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद ‘सागरिका घोष’ ने 6 मई 2026 को वायरल वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “केंद्रीय बल कहां हैं? अमित शाह के विशाल सुरक्षा बल कहां हैं? सड़कों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर खुलेआम क्रूर हमले हो रहे हैं। यह सब क्या हो रहा है?”

समाजवादी पार्टी के नेता ‘आईपी सिंह’ ने भी इस वीडियो को 6 मई 2026 को शेयर (आर्काइव लिंक) कर समान दावा किया।

फेसबुक यूजर ‘Sanjay Tiwari’ ने 7 मई 2026 को इसी तरह के दावे के साथ इस वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया।

Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया तो यह हमें इंस्टाग्राम यूजर ‘salmankasmani14‘ के अकाउंट पर मिला। इसे 15 अप्रैल 2026 को पोस्ट करते हुए लिखा गया, “मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मोहम्मद जैद शेख पर ऑटो-रिक्शा से आए तीन-चार लोगों ने हमला किया।”

Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

इस आधार पर हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। इंस्टाग्राम यूजर ‘sudhakarnadar48‘ ने इस वीडियो को 10 अप्रैल 2026 को पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि यह घटना अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके की है, जहां मोहम्मद जायद शेख नाम के व्यक्ति पर तीन से चार लोगों ने हमला किया।

Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

इंस्टाग्राम यूजर ‘crimedetectionnews‘ ने भी 10 अप्रैल 2026 को इस वीडियो को शेयर करते हुए घटना को 8 अप्रैल की रात का बताया था। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं।  

Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

वीडियो में दिख रही स्कूटी पर MH नंबर प्लेट है, जो महाराष्ट्र का है। 

Bengal election viral video, TMC worker beating video, Mumbai viral video, west bengal news

महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट पर इस मामले की एफआईआर अपलोड है। वर्सोवा थाने में दर्ज केस के अनुसार, घटना 9 अप्रैल 2026 की रात की है। 

इस बारे में अधिक पुष्टि के लिए हमने पीड़ित जायद शेख की पत्नी रुहैमा जायद शेख से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो मुंबई में उनके पति पर हुए हमले का है। इस मामले के आरोपी अभी फरार हैं।   

क्या है संदर्भ?

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में मतदान हुआ था। 4 मई 2026 को हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आई हैं। नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 7 मई 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, मध्यमग्राम में भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके कुछ घंटों बाद नॉर्थ 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में बम से हमले की एक घटना सामने आई, जिसमें भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। प्रयागराज में रहने वाले यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित हैं और उनके पांच हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बंगाल चुनाव नतीजों के बाद की हिंसा से जोड़कर मुंबई का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 9 अप्रैल 2026 को हुई घटना का है, जबकि बंगाल में नतीजे 4 मई को आए हैं। 

The post Fact Check: बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ता की पिटाई के दावे से मुंबई का वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!