नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों को किसी के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह एक असली मामला है और पुलिस थाने का वीडियो है, जो गलती से लीक होकर  वायरल हो गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर निशाना साध रहे हैं 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो किसी थाने का नहीं है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, इस वीडियो में नजर आ रहे सभी लोग एक्टर हैं। वीडियो को फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘प्रदीप सिंह’ ने वायरल को 23 अक्टूबर को शेयर करते हुए लिखा, “पुलिस थाने की वीडियो वायरल हो गई गलती से।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो को सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह वीडियो हॉन्टेड गुरु जी फैन पेज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 अक्टूबर 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ कोई जानकारी नहीं दी गई। है

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने हॉन्टेड गुरु जी फैन नाम के इस पेज को स्कैन किया। बायो में दी गई जानकारी के अनुसार, वह एक एक्टर हैं। इस प्रोफाइल पर हमें और भी कई स्क्रिप्टेड वीडियो मिले।

इसी बुनियाद पर अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हम हॉन्टेड गुरुजी के फेसबुक पेज पर पहुंचे। यहां हमें बहुतसे स्क्रिप्टेड वीडियो मिले। ज्यादातर इन स्क्रिप्टेड वीडियो में पुलिस की वर्दी में लोगों  को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हॉन्टेड गुरुजी  के इंस्टाग्राम हैंडल से संपर्क करते वायरल वीडियो की जानकारी चाही। हमें जवाब देते हुए अर्जुन सिंह ने बताया,इस तरह का  वीडियो वह एंटरटेनमेंट के मकसद से बनाते हैं।  

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘प्रदीप सिंह’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 14 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर कानपुर का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो किसी थाने का नहीं है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, इस वीडियो में नजर आ रहे सभी लोग एक्टर हैं।

The post Fact Check: पुलिस थाने के लीक वीडियो के नाम से वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!