PM Modi UGC statement, UGC new rules 2026, PM Modi News, Narendra Modi, UGC regulation controversy, UGC newguidelines

नई दिल्‍ली (विश्वास न्‍यूज)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर हुए विवाद के बीच सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि यूजीसी के नए नियमों में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

विश्वास न्‍यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘fararinews’ ने 29 जनवरी 2026 को एक पोस्टकार्ड शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है, “UGC कानून में अब किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा- नरेंद्र मोदी।”  

PM Modi UGC statement, UGC new rules 2026, PM Modi News, Narendra Modi, UGC regulation controversy, UGC newguidelines

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके। अगर पीएम मोदी UGC के नए नियमों पर ऐसा कोई बयान देते तो वह मीडिया की सुर्खियां जरूर बनता।

इसके बाद हमने पीएम मोदी के एक्स हैंडल को भी स्कैन किया, लेकिन यहां भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके। पीएम के फेसबुक अकाउंट से भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई है।

डीडी न्यूज की वेबसाइट पर 29 जनवरी को छपी खबर के अनुसार, “सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया। साथ ही शीर्ष कोर्ट ने फिलहाल यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक 2012 के यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले में सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि उन्होंने यूजीसी के नए नियमों के सेक्शन 3सी को चुनौती दी है। उनका कहना था कि रेगुलेशन में भेदभाव की जो परिभाषा दी गई है, वह संविधान के अनुरूप नहीं है।”

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने इस पोस्ट को फेक बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

यूजीसी के नए नियमों के 13 जनवरी 2026 को लागू होने के बाद, इससे संबंधित कई पोस्ट वायरल हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फेक और भ्रामक निकली थीं। विश्वास न्‍यूज की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

पीएम मोदी के नाम से फेक पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन पर पता चला कि इंस्‍टाग्राम पर उसके 2400 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: पीएम मोदी ने नहीं दिया UGC के नए नियमों को लेकर वायरल बयान appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!