AI Video Claiming India–Pakistan Fans Clash Goes Viral During T20 World Cup

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत ने 15 फरवरी को पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। इस मैच से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों टीमों के समर्थकों को भिड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कोलंबो में भारत-पाक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है। इसे शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘ASD VLOGS’ ने 15 फरवरी 2026 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “India Pakistan supporters fight with each other in Columbia SriLanka” (कोलंबिया श्रीलंका में भारत पाकिस्तान के समर्थक आपस में लड़ पड़े)

इस वीडियो के करीब 47 लाख व्यूज हैं।

AI Video Claiming India–Pakistan Fans Clash Goes Viral During T20 World Cup

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

हमने कीवर्ड से भी गूगल पर इस बारे में सर्च किया, लेकिन दावे की पुष्टि करते हुए ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें व्यक्ति की जर्सी पर पाकिस्तान की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। इससे हमें वीडियो के एआई जेनरेटेड होने की आशंका हुई।

T20 World Cup, T20 World Cup News, India–Pakistan Fans Clash, sports news, India Pakistan cricket controversy

हमने वीडियो को बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर से चेक किया। इसके तीन मॉडल्स AVSRDD (2025), DSP-FWA (2019) व FTCN (2021) ने तो इसे करीब 100 फीसदी तक एआई निर्मित बताया, जबकि DSP-FWA (2019) ने करीब 90 और WAV2LIP-STA (2022) ने 88 फीसदी से अधिक एआई संभावित बताया।

T20 World Cup, T20 World Cup News, India–Pakistan Fans Clash, sports news, India Pakistan cricket controversy

अधिक पुष्टि के लिए हमने अपने सहयोगी, डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (DAU) से संपर्क किया, जो ट्रस्टेड इन्फॉर्मेशन एलायंस  (TIA) की एक पहल है। इस टीम ने वीडियो को हाइव एआई डिटेक्शन टूल से चेक किया। एनालिसिस में वीडियो ट्रैक के सोरा2 से बने होने की संभावना भी व्यक्त की गई।

T20 World Cup, T20 World Cup News, India–Pakistan Fans Clash, sports news, India Pakistan cricket controversy

एनालिसिस के अनुसार, वीडियो में पाकिस्तानी जर्सी को खींचते हुए दिख रहा हाथ कहां से आया, यह पता नहीं चल रहा है।

T20 World Cup, T20 World Cup News, India–Pakistan Fans Clash, sports news, India Pakistan cricket controversy

टी20 विश्‍व कप को कवर कर रहे दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से हमने संपर्क कर, उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो कोलंबो का नहीं है और न ही इस तरह की किसी घटना की जानकारी सामने आई है।

इससे यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो एआई निर्मित है।

आईसीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कोलंबो में 15 फरवरी को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दी थी।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 17 फरवरी 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, सुपर-8 राउंड के ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे पहुंच गए हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाली प्रोफाइल को चेक किया। इस पर इसी तरह के कुछ अन्य वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जो देखने से एआई निर्मित लगते हैं। 26 नवंबर 2018 को बनी प्रोफाइल के रिव्यू में एक यूजर ने इसे एआई वीडियो क्रिएट करने वाला बताया है।

T20 World Cup, T20 World Cup News, India–Pakistan Fans Clash, sports news, India Pakistan cricket controversy

इससे पहले भी टी20 विश्‍व कप को लेकर कुछ एआई जेनरेटेड कंटेंट वायरल हो चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट यहां पढ़ी जा सकती हैं।

निष्कर्ष: श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों के समर्थकों के भिड़ने के दावे से वायरल वीडियो एआई निर्मित है।

The post Fact Check: T20 विश्‍व कप मैच के दौरान भारत और पाक समर्थकों के भिड़ने के दावे से AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!