नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कार में आग लगने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार कार के सामने पटाखे जला रहा है। इसी बीच कार में भी आग लग जाती है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नई कार खरीदने की खुशी में परिवार पटाखे जला रहा था और इसकी वजह से कार में आग लग गई। वीडियो को असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। 

क्या हो रहा है वायरल?

एक्स यूजर ‘ममता राजगढ़’ ने 25 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह कार खरीदने की खुशी में मनाया जाने वाला एक शानदार समारोह होना चाहिए था, लेकिन यह कार जलाने के समारोह में बदल गया।आप क्या कहेगे टिप्पणी कीजिये।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि इसमें कई तकनीकी कमियां हैं। वीडियो में नजर आ रही कार का नंबर प्लेट साफ नहीं है। एआई से बने वीडियो में अक्सर ऐसी खामियां होती हैं। पटाखे जलने के बाद बुझ जाते हैं और इसके कुछ देर बाद कार में आग लगती है। ऐसे में वीडियो के एआई से बने होने का हमें संदेह हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल किया। ‘Hive Moderation’ ने इस वीडियो के 98.7 फीसदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने होने का संकेत दिया।

हमने ‘matrix.tencent’ टूल का भी इस्‍तेमाल किया। यहां वायरल वीडियो को सर्च करने पर नतीजों से पता चला कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। टूल ने 99.86 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई। 

एक दूसरे टूल ‘undetectable’ ने वीडियो के 77 फीसदी एआई होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है। वीडियो में टॉप पर जो टाइम चल रहा है, वह 30 सेकंड के बाद फिर से शुरू हो जाता है और आगे नहीं बढ़ता है। पटाखों के जलने के कुछ देर बाद कार में आग लगती है, जबकि इतनी जल्दी कार में आग लगना काफी अटपटा है। वीडियो में नजर आ रही लड़की जब पटाखे जलाकर भागती है, उस समय उसके पैरों की मूवमेंट भी अटपटी है, जैसे इसे एआई की मदद से बनाया गया हो। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 91 हजार से ज्यादा लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पटाखों की वजह से कार में आग लगने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि AI की मदद से बनाया गया है। 

The post Fact check: पटाखों के कारण कार में आग लगने का वायरल वीडियो AI निर्मित appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!