srilanka video of girl abduction falsely link to india with communal angle

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। छात्रा के अपहरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को छात्रा को जबरदस्ती ऑटो में बैठाते हुए देखा जा सकता है। इस बीच एक अन्य युवक उसे बचाने की कोशिश करता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भारत में मुस्लिम युवकों ने मुस्लिम छात्रा के अपहरण की कोशिश की, तो वहां से गुजर रहे हिंदू युवक ने उसे बचाया।

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता चला कि यह श्रीलंका में जनवरी में हुई वारदात का वीडियो है। इसमें छात्रा मुस्लिम है और आरोपी उसका रिश्तेदार है। छात्रा को बचाने की कोशिश में घायल हुआ युवक भी मुस्लिम था। वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Miss Reliable ने 12 सितंबर को इस वीडियो को अपलोड (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “वह एक असली हीरो है। अफरोज और इमरान आयशा नाम की एक लड़की का अपहरण कर रहे थे। हर्षवर्धन नाम का एक लड़का पास से गुज़र रहा था। उसे बचाने के लिए, उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी और उस लड़की को बचाया जिसे वह जानता भी नहीं था। यह शाश्वत हिंदू परंपरा है। हर्षवर्धन घायल हैं लेकिन ख़तरे से बाहर हैं।

srilanka video of girl abduction falsely link to india with communal angle

पड़ताल

वायरल दावे की हकीकत जानने के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 12 जनवरी को श्रीलंका की वेबसाइट Lankasara पर इससे संबंधित खबर छपी है। इसमें वीडियो के स्क्रीनशॉट्स देखे जा सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनशॉट्स में 11 जनवरी 2025 की तारीख दी गई है।

srilanka video of girl abduction falsely link to india with communal angle

खबर के अनुसार, “11 जनवरी की सुबह काली वैन में सवार कुछ लोगों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। वह अपनी एक दोस्त के साथ प्राइवेट एडवांस्ड लेवल क्लास में शामिल होने के लिए दौलागला कस्बे जा रही थी। छात्रा के पिता इलाके में एक व्यवसायी हैं। आरोपी ने शुरुआत में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 30 लाख कर दिया। पता चला है कि अपहरण करने वाला व्यक्ति छात्रा का रिश्तेदार है।”

श्रीलंका की एक अन्य वेबसाइट Adaderana पर 12 जनवरी को छपी खबर के मुताबिक, पता चला है कि हंडेसा इलाके की रहने वाली मुस्लिम लड़की का एक वैन में सवार कुछ लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया, जब वह अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपहरण आपसी विवाद के कारण किया गया था। दौलगला पुलिस ने गमपोला इलाके में वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

srilanka video of girl abduction falsely link to india with communal angle

एशियन मिरर में 13 जनवरी को छपी खबर में लिखा है कि पुलिस ने 11 जनवरी की सुबह कैंडी के दौलागाला में अपहृत स्कूली छात्रा का पता लगा लिया है। अपहरणकर्ता लड़की के पिता की बहन का बेटा है।

एशियन मिरर में ही 13 जनवरी को छात्रा को बचाने की कोशिश करने वाले युवक के बारे में भी खबर छपी है। इसमें युवक का नाम मोहम्मद ईजादीन अरशद अहमद लिखा हुआ है। खबर के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने युवक की तारीफ की है।

srilanka video of girl abduction falsely link to india with communal angle

इस बारे में हमने श्रीलंका के स्वतंत्र पत्रकार एपी मथन से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है कि यह कैंडी में हुई पुरानी घटना का वीडियो है। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था।

वीडियो को गलत दावे से वायरल करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 61 हजार फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: श्रीलंका में छात्रा के अपहरण का वीडियो भारत का बताकर किया गया सांप्रदायिक दावा appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!