Viral Video Claiming Fire at Firecracker Shop from UP Is False

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के कई हिस्सों में 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक खुले मैदान में पटाखों की दुकान में आग लगी हुई देखी जा सकती है। इसे शेयर कर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो यूपी में पटाखों की दुकान में आग लगने का है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मैहर में हुई घटना का है। वहां 19 अक्टूबर को लंका मैदान स्थित बाजार में आग लगने से कुछ दुकानें जल गई थीं। हालांकि, यूपी के फतेहपुर में भी पटाखों की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई थी, लेकिन वायरल वीडियो का यूपी से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Kunji Lal Lalsot ने 20 अक्टूबर को यह वीडिसो शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इसके साथ लिखा है, “उत्तर प्रदेश में पटाखे की दुकान में आग लग गई अग्निशमन के द्वारा आग को किया काबू…!

Viral Video Claiming Fire at Firecracker Shop from UP Is False

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। वायरल वीडियो क्लिप हमें MP Tak के यूट्यूब चैनल पर मिली। 19 अक्टूबर को इससे संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है। इसके अनुसार, एमपी के मैहर जिले के लंका मैदान के पास पटाखों की दुकानों में 19 अक्टूबर को आग लगने से चार दुकानों में रखे पटाखे जल गए।

NDTV MP Chhattisgarh के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल क्लिप से संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसमें भी वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें भी इस घटना को मध्य प्रदेश के मैहर जिले का बताया गया है।

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी 19 अक्टूबर को छपी खबर में इस घटना से संबंधित खबर और वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने मध्य प्रदेश में नईदुनिया के डिप्टी न्यूज एडिटर अरविंद दुबे से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने उसे मैहर में हुई घटना का बताया।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 19 अक्टूबर को छपी खबर के अनुसार, यूपी के फतेहपुर में 19 अक्टूबर को पटाखा बाजार में चिंगारी की वजह से आग लगने से 70 दुकानें और 25 बाइकें जल गईं। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं।

Viral Video Claiming Fire at Firecracker Shop from UP Is False

एमपी के वीडियो को यूपी का बताकर शेयर करने वाले यूजर के करीब चार हजार फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: पटाखे की दुकानों में आग लगने का वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का है, यूपी का नहीं appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!