Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की देश के युवाओं को लेकर एक कथित टिप्पणी के बाद 16 मई 2026 से सोशल मीडिया पर शुरू हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अभियान से जोड़कर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो में कुछ लोगों को पुलिस को भगाते हुए और दूसरे में सरकारी वाहनों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इन्हें शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान के तहत लोगों ने पुलिस को भगाया है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि इन दोनों वीडियो का ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से कोई संबंध नहीं है। पहला वीडियो छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2025 में सीमेंट फैक्ट्री प्रोजेक्ट के विरोध का है, जबकि दूसरा मथुरा में मार्च 2026 में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हुए प्रदर्शन का है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘zeezeeshanstyle’ ने 23 मई 2026 को एक वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) किया । इसमें लोगों को बैरिकेड हटाकर पुलिस को भगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर यूजर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखा है। साथ में लिखा है, “अब तो होचुका है शुरू, जेन जी। पुलिस को भी भागना पड़ा।”

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

इंस्टाग्राम यूजर ‘india.darkside’ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान से जोड़ते हुए एक अन्य वीडियो 23 मई 2026 को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। इसमें कई लोगों को सरकारी गाड़ियों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

पड़ताल

वायरल दावों की जांच के लिए हमने दोनों वीडियो को एक-एक करके चेक किया।

पहला वीडियो

बैरिकेड हटाकर पुलिस को भगाते लोगों के वीडियो की जांच के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया। यह वीडियो हमें इंस्टाग्राम यूजर ‘r.v.c.g.media‘ के अकाउंट पर मिला। 7 दिसंबर 2025 को अपलोड किए गए इस वीडियो के बारे में लिखा है कि छत्तीसगढ़ के छुईखदान में किसानों ने सीमेंट कंपनी के प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़कर पुलिस को दौड़ाया।

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

एक्स यूजर ‘Voice of Chhattisgarh’ ने 7 दिसंबर 2025 को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे सीमेंट कंपनी के प्रोजेक्ट के विरोध का मामला बताया।

‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर 6 दिसंबर 2025 को छपी रिपोर्ट में इन क्लिप्स का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया।

इससे साबित होता है कि पहला वायरल वीडियो पुराना है और इसका ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान से कोई संबंध नहीं है।

दूसरा वीडियो

सरकारी गाड़ियों पर पथराव वाले वीडियो की जांच के लिए भी हमने इसके कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल सर्च की मदद से चेक किया। फेसबुक यूजर ‘Armaan Saifi‘ ने 23 मार्च 2026 को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे मथुरा का बताया है।

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

इंस्टाग्राम यूजर ‘mathurawasi_nirmal‘ ने 22 मार्च 2026 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

‘एनडीटीवी इंडिया’ के एक्स हैंडल से 21 मार्च 2026 को इस घटना का लंबा वीडियो पोस्ट किया गया था।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने मथुरा में दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर विनीत मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। यह वीडियो उसी घटना का है।

इससे साबित हो गया कि दूसरे वायरल वीडियो का भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। अगस्त 2025 में शुरू हुए इस अकाउंट के 888 फॉलोअर्स हैं।

क्या है संदर्भ?

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान युवाओं के लिए ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। उनका बयान फर्जी डिग्रियां लेकर वकालत जैसे पेशों में प्रवेश करने वालों के खिलाफ था, न कि आम युवाओं के खिलाफ। वहीं, इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक अभियान शुरू हुआ था, जिसकी शुरुआत अभिजीत दीपके ने की थी। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भारत में रोक लग गई है। हमने इसे एक्सप्रेस वीपीएन की मदद से चेक किया। इस हैंडल से 16 मई 2026 को पहली पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा है, ”मैं भी कॉकरोच।”

Cockroach Janata Party News, Cockroach Janata Party Viral Video, UP viral video, Chhattisgarh viral video

निष्कर्ष: छत्तीसगढ़ और मथुरा के पुराने वीडियो को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। यह अभियान मई 2026 में शुरू हुआ, जबकि वायरल वीडियो दिसंबर 2025 और मार्च 2026 में हुए प्रदर्शन के हैं। 

The post Fact Check: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान से जोड़कर यूपी और छत्तीसगढ़ के पुराने वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Copyright 2025. All right reserved. Nagar Varta Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!